नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कोरोना महामारी के कारण देशभर में लोगों को आवागमन काफी कम हो गया है। इस बीच शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आईएमए) से 423 कैडेट पास आउट होंगे और उनकी पासआउट परेड होगी। हालांकि, इस दौरान पूरी दर्शक दीर्घा खाली होगी क्योंकि परेड में किसी के भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

​सादगीपूर्ण कार्यक्रम

NBT

आईएमए देहरादून के 88 साल के गौरवपूर्ण इतिहास में पहली बार होगा कि पासिंग आउट परेड सिर्फ रस्म अदायगी रहेगी। कोविड-19 की वजह से इस बार पासिंग आउट परेड का पूरा कार्यक्रम सादगीपूर्ण किया जा रहा है।

​सेना को मिलेंगे 333 नए अफसर

NBT

शनिवार को पासआउट होने वाले 423 कैडेट्स में से 333 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि अन्य 90 विदेशी कैडेट हैं। थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने की मौजूदगी में चैटवुड हॉल के ड्रिल स्क्वायर पर कैडेटों को भारतीय सेना में शामिल होने की शपथ दिलाई जाएगी।

​कैडेट्स के मां-बाप नहीं होंगे मौजूद

NBT

आईएमए की कठिन ट्रेनिंग के बाद पास आउड कैडेट्स की वर्दी पर रैंक का बैच लगाने के लिए कैडेट्स के लिए उनके माता-पिता मौजूद नहीं होंगे। पासआउट परेड में शनिवार को ऐसा पहली बार होगा कि पीपिंग सेरेमनी के दौरान ऑफिसर्स जेंटलमेंट कैडेट्स की वर्दी पर रैंक लगाएंगे।

​यूपाी से सबसे ज्यादा कैडेट्स

NBT

इस बार भी यूपी के सबसे ज्यादा 66 कैडेट पास आउट होंगे। वहीं, उत्तराखंड से इस बार 31 कैडेट सेना में अफसर बन रहे हैं। उत्तराखंड-बिहार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 39 कैडेट के साथ हरियाणा है।

​नेपाली कैडेट भी बनेंगे अफसर

NBT

आईएमए से शनिवार को नेपाली कैडेट भी पास होकर भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। भारतीय सेना में नेपाली नागरिकों को मौका दिया जाता है। हाल के वक्त में भारत और नेपाल की सीमा पर काफी तल्खी भरा माहौल है। इस बीच भी तीन नेपाली कैडेट शनिवार को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए शपथ लेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here