गोल्ड की कीमत 0.32 फीसदी यानी 150 रुपये (प्रति दस ग्राम) बढ़कर 47,176 पर पहुंच गई.

सिल्वर के दाम 0.61 फीसदी यानी 287 रुपये बढ़कर 47,680 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही बढ़ोतरी दर्ज हुई. सोने का वायदा भाव 0.32 प्रतिशत यानि 150 रुपये बढ़कर 47,176 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. जबकि चांदी की कीमत 0.61 प्रतिशत यानि 287 रुपये बढ़कर 47,680 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

सोमवार को वायदा बाजार में गोल्ड की कीमत 0.36 फीसदी यानी 170 रुपये (प्रति दस ग्राम) गिरकर 47,164 पर पहुंच गई थी. वहीं सिल्वर के दाम 0.88 फीसदी यानी 366 रुपये घट कर 47,324 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए थे. लॉकडाउन खुलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है और इससे शेयर बाजार में रिकवरी हो रही है. इसी वजह से गोल्ड और सिल्वर में गिरावट आ रही थी.

दरअसल, लॉकडाउन के बाद अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और इससे शेयर बाजार की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है. इस वजह से निवेशकों का रुझान गोल्ड बाजार की ओर कम हो रहा है. चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने और दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से राहत पैकेज जारी किए जाने से इसकी कीमतों में उछाल दर्ज की गई थी.

वैसे लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी. वैसे भारतीय रिटेल बाजार में सोने की मांग अभी कम ही देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Mother Dairy ने Zomato के साथ किया करार, ताजा फल और सब्जियों की होगी होम डिलीवरी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here