भारत ने चीनी मीडिया (Chinese media) की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Russia Visit) मॉस्को में चीनी रक्षामंत्री वेई फेंगे से मिल सकते हैं।

Edited By Sujeet Upadhyay | भाषा | Updated:

हाइलाइट्स

  • भारत ने चीनी मीडिया की रिपोर्ट को किया खारिज
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में चीनी रक्षामंत्री वेई फेंगे समकक्ष से मिल सकते हैं: चीनी मीडिया ने कहा
  • द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत जीत की 75 वीं वर्षगांठ पर सैन्य परेड में शिरकत करने गए हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली

भारत ने चीनी मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें यह कहा गया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मॉस्को में चीनी रक्षामंत्री वेई फेंगे से मिल सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मॉस्को में सैन्य परेड के इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष वेई फेंगे के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Russia Visit) द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत जीत की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर बुधवार को सैन्य परेड में शिरकत करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को गए हैं। चीनी के रक्षा मंत्री वेई फेंगे के भी परेड में हिस्सा लेने की संभावना है। इसी बीच चीनी मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि वेई और सिंह मॉस्को में समारोह में हिस्सा ले रहे हैं और पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को लेकर दोनों के बीच मुलाकात की संभावना है।

पूर्वी लद्दाख में चीन पीछे हटाएगा सैनिकपूर्वी लद्दाख में चीन पीछे हटाएगा सैनिकभारत और चीन लद्दाख में चल रहे तनाव में मंगलवार को कुछ कमी आती दिखी। कल हुई दोनों देशों के जनरल स्तर पर बातचीत के दौरान ड्रैगन पूर्वी लद्दाख के तनाव वाले इलाके से अपने सैनिकों को हटाने पर सहमत हो गया है।

रक्षा मंत्री चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक नहीं करेंगे: प्रवक्ता

चीनी मीडिया की खबर के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने कहा कि हमारे रक्षा मंत्री चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक नहीं करेंगे। रक्षा मंत्री का रूस का दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध चल रहा है लेकिन सिंह रूस के साथ भारत के दशकों पुराने सैन्य संबंधों के कारण दौरे पर गए हैं।

Web Title rajnath singh will not meet chinese defense minister in moscow: ministry of defense spokesman(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here