नई दिल्ली: लद्दाख के गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत और नियंत्रण रेखा पर चीन के अतिक्रमण और लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमत के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज कांग्रेस ‘शहीदों को सलाम दिवस’ के रूप में मनाएगी जिसके तहत पार्टी देश भर में प्रदर्शन कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में चीनी अतिक्रमण का विरोध दर्ज कराएगी.

कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारकों, गांधी जी या किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के सामने तिरंगा झंडा लेकर इकट्ठे होंगे और मोमबत्ती-दिया जलाएंगे. दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है.

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के खिलाफ 29 जून को कांग्रेस का प्रदर्शन

इसके साथ ही कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के खिलाफ भी 29 जून को सड़क पर उतरने का फैसला किया है. देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग करेंगे. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी. इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहे.

सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने नियंत्रण रेखा के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चीन ने समझ लिया है भारत की स्थिति क्या है तभी उसने यह कदम उठाया है. दरअसल कांग्रेस देश की जनता को बताना चाहती है कि मोदी सरकार चीनी घुसपैठ की सच्चाई छिपा रही है और सरकार के इस रवैए से देश की सुरक्षा और भूभागीय अखंडता खतरे में आ गई है. राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं.

कांग्रेस आज गलवान में शहीद हुए जवानों कि याद में “Speak up for our jawans” के नाम से ऑनलाइन कैंपेन भी चलाएगी. ऑनलाइन कैंपेन सुबह 10 बजे शुरू होगा. राज्यों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक वीडियो पोस्ट किए जाएंगे. सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एआईसीसी सोशल मीडिया द्वारा बनाए गए वीडियो मेटेरियल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जाएगा.

12 अगस्त तक सभी रेगुलर ट्रेनों की सेवाएं रहेंगी बंद, पहले की तरह चलेंगी स्पेशल ट्रेनें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here