तीसरे मोर्चे का ऐलान कर सकते हैं यशवंत स‍िन्‍हा
हाइलाइट्स

  • बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा आज पटना में एक नए मोर्चे का ऐलान कर सकते हैं
  • मोर्चा एनडीए सरकार की कथित विफलता के बारे में राज्य में संपर्क अभियान चलाएगा
  • सूत्रों के अनुसार, एक दर्जन पूर्व सांसद, विधायक और विधान पार्षद मोर्चे के साथ जुड़ेंगे

नई दिल्ली/पटना

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा आज पटना में एक नए मोर्चे का ऐलान कर सकते हैं। मोर्चा बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की कथित विफलता के बारे में पूरे राज्य में संपर्क अभियान चलाएगा।

यशवंत सिन्हा ने एनबीटी से बातचीत में कहा कि वह आगे की रणनीति के बारे में पटना में ऐलान करेंगे, लेकिन उन्होंने मोर्चे के स्वरूप को लेकर विस्तार से बताने से इनकार किया। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग दलों के लगभग एक दर्जन पूर्व सांसद, विधायक और विधान पार्षद सिन्हा के मोर्चे के साथ जुड़ेंगे। जुड़ने वाले नामों में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व एमपी देवेंद्र यादव भी शामिल हैं। सिन्हा आम चुनाव से पहले भी देश में नए मोर्चे के गठन की कोशिश कर चुके हैं।

महागठबंधन की मुश्किल

उधर, बिहार में विपक्षी महागठबंधन में परेशानी कम नहीं हो रही। गठबंधन के छोटे दलों ने कांग्रेस के आग्रह पर और सात दिनों का वक्त दिया कि वह गठबंधन के अंदर एक कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन करे और अगर ऐसा करने में वह विफल रहती है तो वे अपने सारे विकल्प खुला रखेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here