Edited By Arun Kumar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
पटना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासनकाल की गलतियों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगी है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव में जनता की सहानुभूति पाने के लिए इमोशनल स्पीच दे रहे हैं।
गुरुवार को तेजस्वी यादव ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल के आरजेडी शासनकाल के दौरान अगर किसी प्रकार की गलतियां हुई हैं तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। तेजस्वी ने कहा, ‘इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि लालू जी ने सामाजिक न्याय नहीं किया। उन 15 सालों में हमसे कोई भूल हुई हो तो हम उसके लिए भी माफी मांगते हैं।’
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘ठीक है 15 साल हम लोग सत्ता में रहे। पर हम तब सरकार नहीं थे हम तो छोटे थे। पर इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि लालू जी ने सामाजिक न्याय नहीं किया। उन 15 सालों में हमसे कोई भूल हुई हो तो हम उसके लिए भी माफी मांगते हैं।’
तेजस्वी ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता उनको एक मौका और देगी तो इस बार वह उनको निराश नहीं होने देंगे।







