Views: 0 | 56 minutes ago

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विधायक अल्पेश ठाकुर के खिलाफ कांटी थाना में 153, 295 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, बिहार के मजदूरों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और अल्पेश ठाकुर पर मुजफ्फरपुर के एसीजेएम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने 11 अक्टूबर, 2018 में एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया की गुजरात में बिहारियों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। बिहार के लोगों को गुजरात से जबरन भगाया जा रहा है। रिपोर्ट-कुमार रघुनाथ



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here