विकास दुबे के साथ अमर दुबे (file)
हाइलाइट्स

  • हमीरपुर में मारा गया विकास का रिश्तेदार अमर दुबे बंदूक साथ लेकर चलता था
  • पिछली 29 जून को ही अमर दुबे की शादी हुई थी, एक दिन पहले ही गांव से गया था
  • कानपुर देहात के शिवली का अमर पिछले कुछ समय से बिकरू गांव में रहने लगा था
  • विकास का रिश्तेदार था अमर, पिता संजीव एक एक्सिडेंट में विकलांग हो गए थे

कानपुर

बिकरू कांड के नामजद आरोपित और हमीरपुर में एनकाउंटर में मारा गया अमर दूबे (23) कुख्यात विकास दुबे का रिश्तेदार था। बढ़िया डील-डौल के कारण विकास ने अमर को अपने साथ रखा था। वह बंदूक लेकर चलता था। 29 जून को ही अमर की शादी हुई थी।

बुधवार को उसकी दादी ने रोते हुए दावा किया अमर वारदात के एक दिन पहले ही गांव से चला गया था। मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली का अमर पिछले कुछ समय से बिकरू गांव में रहने लगा था।

पढ़ें, आखिर कहां जा सकता है विकास दुबे? राजस्थान या दक्षिण में

अमर की गिनती विकास के शार्प शूटरों में होती थी। विकास उसे हर महीने बतौर वेतन 10-12 हजार रुपये देता था। विकास के इशारे पर लोगों को पीटने, वसूली करने और शराब ठेकों से वसूली करने में भी अमर आगे रहता था।

गैंगस्टर विकास दुबे ग्वालियर में रुका था? सुनिए, ADG ने दी है सही जानकारीगैंगस्टर विकास दुबे ग्वालियर में रुका था? सुनिए, ADG ने दी है सही जानकारीयूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि फरीदाबाद जाने से पहले वह ग्वालियर में रुका था। मीडिया में चल रही खबरों पर ग्वालियर रेंज के आईजी और एडीजी राजा बाबू सिंह ने सही जानकारी दी है। उन्होंने गैंगस्टर विकास के ग्वालियर आने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अलर्ट पर है। पुलिस की टीम लगातार इन खबरों की सच्चाई जानने में लगी है। लेकिन हमारे पास अभी तक कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि वह ग्वालियर आया था। दरअसल, मीडिया में यह खबर चल रही है कि विकास दुबे यूपी में वारदात को अंजाम देने के बाद ग्वालियर में रुका था। फिलहाल ग्वालियर, भिंड और मुरैना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें गोपनीय तरीके से अपने सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है।

बताते हैं कि वारदात की रात उसने भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। अमर की नई नवेली पत्नी और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमर की दादी सर्वेश्वरी ने कहा कि विकास ने पोते की जिंदगी बर्बाद कर दी। अमर के पिता संजीव एक एक्सिडेंट में विकलांग हो गए थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here