Edited By Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

इसी कार से आया था विकास दुबे? 2 दिन पहले शिवपुरी में दिखी थी गाड़ी

लखनऊ

कानपुर पुलिस हत्याकांड (Kanpur Police Hatyakand) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) को मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर ला रही एसटीएफ की टीम देर रात तकरीबन सवा तीन बजे झांसी पहुंची। विकास को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से कानपुर लाया जा रहा है।

जिस वक्त एसटीएएफ टीम का काफिला झांसी के टोल प्लाजा से गुजरा तो वहां पर आम वाहनों की आवाजाही बिल्कुल रोक दी गई। पुलिस अब किसी भी तरह का जोखिम उठाना नहीं चाहती। इसी वजह से आरोपी विकास दुबे को सुरक्षित कानपुर लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम पूरे इंतजाम से काम कर रही है।

पढ़ें, गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी और बेटा लखनऊ से गिरफ्तार

उज्जैन से किया गिरफ्तार

गुरुवार की सुबह आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंप दिया है। विकास दुबे को लेकर यूपी एसटीएफ उज्जैन से कानपुर के लिए रवाना हो गई है।

आठ घंटे तक हुई पूछताछ

यूपी रवानगी से पहले उससे अज्ञात स्थान पर मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की। बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी से मध्यप्रदेश पहुंचा था। गाड़ी पर हाईकोर्ट लिखा हुआ था। इसी कारण वह आसानी से सीमा पार कर पाया। गाड़ी किसी मनोज यादव के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने विकास दुबे से किसी भी तरह का कोई संबंध होने की बात नकारी है। देर शाम तक विकास दुबे की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ ही विकास को छोटे बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पत्नी, बेटा गिरफ्तार

यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस ला रही है। दुबे को बुधवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। उधर, लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने देर शाम विकास दूबे की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने विकास के नौकर को भी हिरासत में लिया है। कृष्णा नगर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

NBT



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here