Edited By Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका गांधी ने की न्यायिक जांच की मांग
हाइलाइट्स

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विकास दुबे मामले में न्यायिक जांच की मांग की
  • मायावती ने भीविकास दुबे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की
  • कानपुर शूटआउट मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया

लखनऊ

विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विकास दुबे मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। प्रियंका से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग कर चुकी हैं। बता दें कि कानपुर शूटआउट मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वह भागने की फिराक में था।

प्रियंका गांधी ने 2 मिनट का विडियो जारी कर कहा, ‘सारा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल डाला है। उत्तर प्रदेश में लॉ ऐंड ऑर्डर बिगड़ चुका है। इस स्थिति में विकास दुबे जैसे अपराधी फूल रहे हैं फल रहे हैं। इनके बड़े-बड़े व्यापार हैं, खुले आम अपराध करते हैं, कोई रोकने वाला नहीं है।’


शहीदों के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाना होगा-प्रियंका


प्रियंका ने आगे कहा, ‘पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि इनका संरक्षण राजनीति सोर्सेस से होता है। इनका काम जो सत्ता में हैं उन संरक्षक से होता है। सब देख रहे हैं और सब जान रहे हैं। अब विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद, जो आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं उनके परिवार को हम किस तरीके से भरोसा दिला सकते हैं कि उन्हें न्याय मिल रहा है।’

‘असलियत सामने नहीं आएगी, तब तक न्याय नहीं होगा’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा एक न्यायिक जांच हो। जो पूरे कानपुर कांड की जांच करके जो असलियत है वो जनता के सामने रखे। जिन्होंने विकास दुबे जैसे अपराधी की परवरिश की, उसे पाला-पोसा, उनकी असलियत सामने आए। जब तक असलियत सामने नहीं आएगी, राजनेता और अपराधियों के बीच सांठ-गांठ सामने नहीं आएगा, तब तक न्याय नहीं मिलेगा।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here