कानपुर के बिकरू कांड का मास्टरमाइंड और पांच लाख रुपये का इनामी अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया. विकास दुबे के खात्मे से कानपुर एनकाउंटर में शहीद जवानों के परिजन बेहद खुश हैं. उन्होंने इस मामले में शामिल सभी को सजा देने की मांग की है.







