Gold Price Today 14th July 2020: मंगलवार को देश भर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलावार को सोना 77 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49247 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी में 13 रुपये की मामूली तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 51793 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। बता दें दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका तो वहीं देशभर के सर्राफा बाजारों में 49324 रुपये पर। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 14 जुलाई 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…

धातु 14 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 49247 49324 -77
Gold 995 (23 कैरेट) 49050 49126 -76
Gold 916 (22 कैरेट) 45110 45181 -71
Gold 750 (18 कैरेट) 36935 36993 -58
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28809 28855 -46
Silver 999 51793 Rs/Kg 51780 13

सोना कब होगा सस्ता

जबतक कोरोना का संक्रमण दुनिया भर के देशों में बढ़ता रहेगा तब तक सोने की कीमतें कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसा कहना है केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर केडिया का। केडिया के मुताबिक सोने के दाम तभी गिरेंगे, जब मार्केट में कोई कोरोना की वैक्सीन आ जाए और वह सफल भी हो। इसके अलावा  भारत और चीन सोना नहीं खरीदते हैं तो दाम कुछ कम हो सकते हैं। फिर भी सोना 44000 से नीचे नहीं जाएगा। 

रत्न, आभूषण की घट गई मांग

कोविड-19 संकट के चलते वैश्विक स्तर पर गिरी मांग से देश का रत्न और आभूषण निर्यात जून में 34.72 प्रतिशत गिरकर 1.64 अरब डॉलर (करीब 12,333 करोड़ रुपये) रह गया। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी। पिछले साल जून में देश का रत्न-आभूषण निर्यात जून में 2.52 अरब डॉलर यानी 18,951 करोड़ रुपये का था।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान की अगली किस्त जल्द आने वाली है, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

देश के कुल निर्यात में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। हाथ की कारीगरी के चलते यह बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देने वाला क्षेत्र है। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कोविड-19 संक्रमण फैलने के बाद से कई देशों ने विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक नरमी आने के चलते रत्न-आभूषण की मांग और निर्यात में लगातार कमी आ रही है। हालांकि चीन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में फिर से मांग सुधर रही है।

इनपुट: भाषा





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here