पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार बाउंड्र रोकीं, रन आउट किए और कुछ बेहद सनसनीखेज कैच भी पकड़े हैं। यही वजह है कि आज भी उनकी फील्डिंग की मिसाल दी जाती हैं। मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल बाद 2018 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कैफ ने 13 टेस्ट, 125 वनडे खेले थे। उन्होंने ने 13 टेस्ट में 32.84 की औसत से 624 रन बनाए। वहीं, 125 वनडे में 32.01 की औसत 2753 बनाए।

मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बात बेबाकी से सोशल मीडिया पर रखते हैं। हाल ही में कैफ ने  ऑफिशियल अपने टि्वटर अकाउंट से अपने कैच का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ उनके द्वारा लपका गया शानदार कैच शामिल है।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया, कैसे शेन वॉर्न स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए जड़े 33 गेंदों में 50 रन

पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में कराची वनडे में दौड़ते हुए एक कैच पकड़ना अविश्वसनीय पल था। उनकी इस कैच ने कैफ की ही काबलियत साबित नहीं की, बल्कि मैच पर भी असर डाला। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैफ ने कैप्शन दिया- युवाओं के साहस के चलते ही आप इस तरह के मैच जीत सकते हैं। सॉरी बदानी भाई। 

भारत के पाकिस्तान दौरे पर पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में मेजबान टॉस जीत कर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वीरेंद्र सहवाग ने 57 गेंदों पर 79 रन की आक्रामक पारी से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। राहुल द्रविड़ ने 102 गेंदों पर 99, सौरव गांगुली 45और मोहम्मद कैफ ने 46 रन बनाए। भारत ने सात विकेट खोकर विशाल 349रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए टारगेट उस समय मुश्किल हो गया, जब 8 ओवर में 34रन पर उनके दो विकेट गिर गए। लेकिन इंजमाम उल हक (122) और यूसुफ के बीच 135 रन की भागीदारी से पाकिस्तान फिर से मैच में वापस आ गया। यूसुफ के आउट होने के बाद इंजमाम ने यूनुस खान के साथ शतकीय भागीदारी निभाई। इससे भारतीय खेमे में तनाव पैदा हो गया। 

बिजली का इतना बिल देख हैरान हुए हरभजन सिंह, पूछा- पूरे मोहल्ले का लगा दिया क्या?

अब्दुल रज्जाक के तेज तर्रार 27 रनों ने जीत की दूरी को और कम कर दिया। मेजबान पाकिस्तान को जीत के लिए 8 गेंदों में सिर्फ 10 रनों की जरूरत थी। शोएब मलिक ने लॉन्ग ऑन पर हवा में एक शॉट खेला। कैफ ने पूरी रफ्तार से दौड़ते हुए दोनों हाथों से यह कैच पकड़ लिया। कैच के लिए उनके साथ हेमंग बदानी भी दौड़ रहे थे, लेकिन वह गिर गए। इस कैच ने भारत की जीत की उम्मीद फिर से जाग गई। अब क्रीज पर नया खिलाड़ी था। अंतिम ओवर में जीत के लिए  पाकिस्तान को 9 रनों की जरूरत थी, जो दबाव के चलते वह नहीं बना सका। कैफ का वही कैच गेम चेंजर साबित हुआ।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here