Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- राजस्थान में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रही है
- स्पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है
- राजस्थान हाई कोर्ट ने सचिन पायलय समेत 19 बागी विधायकों पर कार्रवाई से स्पीकर को रोक दिया था
नई दिल्ली
राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट (rajasthan political news in hindi) पर हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) के फैसले के बाद आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। राजस्थान के घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। अभीतक अदालत से इस मामले पर तुरंत फैसला देने की पैरवी कर रहे स्पीकर सीपी जोशी ने अब अपनी अर्जी ही वापस ले ली है। इस बीच राज्य का सियासी पारा काफी गरम है। अभीतक सचिन पायलट के दांव से परेशान सीएम अशोक गहलोत अब बीएसपी चीफ मायावती के दांव के कारण मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पल-पल के अपडेट…
-इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर सीपी जोशी के वकील ने बताया है कि वह अपनी याचिका वापस लेंगे। शीर्ष अदालत ने स्पीकर जोशी को याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी है।
-सीपी जोशी के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी जा सकती है।
-जानकारों का कहना है कि स्पीकर जोशी की याचिका हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब निष्प्रभावी हो गई है। इसलिए उन्होंने शीर्ष अदालत से याचिका वापस लेने का फैसला किया।







