दिल्ली सरकार के डीजल पर वैट घटाने के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह करीब 8 रुपये सस्ता हो गया है। पूरे देश में सबसे महंगा डीजल अब राजस्थान में बिक रहा है। गुरुवार को दिल्ली मंत्रिमंडल ने डीजल पर वैट 30 से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया। इससे वैट में कटौती के बाद दिल्ली में डीजल का दाम 82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, केजरीवाल सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान

बता दें दिल्ली से सटे राज्यों और शहरों में डीजल सस्ता होने कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोग अपने वाहनों का टैंक फुल कराकर ही आते थे। वहीं लंबा रूट तय करने वाले ट्रक ड्राइवर दिल्ली में डीजल नहीं खरीदकर हर ट्रिप में करीब 5000 रुपये से अधिक बचा रहे थे। 30 जुलाई को जयपुर (राजस्थान) में डीजल 82.64 रुपये प्रति लीटर, दिल्ली में 81.94 रुपये लीटर, गाजियाबाद (यूपी) में 73.68 रुपये लीटर, गुरुग्राम (हरियाणा) में 73.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर का नाम डीजल (रुपये/लीटर) रेट में अंतर (घोषणा से पहले) रेट में अंतर घोषणा के बाद Rs/ltr
दिल्ली 81.94 0 0
मुंबई 80.11 1.83 6.47
चेन्नै 78.86 3.08 5.22
कोलकाता 77.04 4.9 3.4
नोएडा 73.83 8.11 -0.19
रांची 77.78 4.16 4.14
बेंगलुरु 77.88 4.06 4.24
पटना 78.72 3.22 5.08
चंडीगढ़ 73.18 8.76 0.46
लखनऊ 73.76 8.18 0.12
गाजियाबाद 73.68 8.26 0.04
गुरुग्राम 73.98 7.96 0.34
जयपुर 82.64 -0.7 9

स्रोत: आईओसी

राजस्थान में बहुत अधिक वैट

तेल की कीमतें बढ़ने से पहले दिल्ली में 6 जून को पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर था। वहीं राजस्थान में वैट बहुत अधिक है। राजस्थान में डीजल पर वैट 22% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया। दिल्ली सरकार ने 5 मई को डीजल पर लगभग 16.75% से 30% तक वैट बढ़ा दिया था, जो 250 रुपये प्रति किलोलीटर एयर एंबिएंस शुल्क के अतिरिक्त होता है। बाद में 30 जुलाई को दिल्ली मंत्रिमंडल ने डीजल पर वैट 30 से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने का फैसला किया। इससे वैट में कटौती के बाद दिल्ली में डीजल का दाम 82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर पर आएगा।

हरियाणा-यूपी में है इतना वैट

हरियाणा में डीजल पर राज्य-स्तरीय कर 16.4% या 9.20 रुपये प्रति लीटर है, जो भी अधिक हो इसके अलावा वैट पर 5% अतिरिक्त कर। पंजाब में 15.15% वैट प्लस वैट पर 10% अतिरिक्त कर, 1,050 रुपये प्रति किलोलीटर सेस और 10 पैसे प्रति लीटर शहरी परिवहन शुल्क है। उत्तर प्रदेश (यूपी) में डीजल पर वैट की दर 17.48% या 10.41 रुपये प्रति लीटर है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here