देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को देश में बीते 24 घंटे में 919 और लोगों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन देश में एक दिन में दुनिया में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इससे पहले मंगलवार को 847 मौतें को हुई थीं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात 11.50 बजे तक दुनियाभर में कोविड-19 महामारी से 3,957 और लोगों की मौत हुई है। 

इनमें से सर्वाधिक 919 मौतें भारत में हुई हैं। वहीं, 857 मौतों के साथ मैक्सिको दूसरे स्थान पर रहा। जबकि अमेरिका 698 मौतों के साथ तीसरे पायदान पर है। इसके साथ ही एक दिन में नए मामलों की बात करें तो मंगलवार रात 11.50 बजे तक दुनियाभर में कोरोना के 1,49,160 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सर्वाधिक 54,252 नए मामले भारत में मिले हैं। वहीं, 22,866 नए मामलों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा। 

यह भी पढ़ें- दुनिया में हर 15 सेकेंड में कोरोना वायरस के एक मरीज की मौत

जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील में 9,397 नए मामले सामने आए हैं।गौरतलब है कि संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से 49,41,286 मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर और ब्राजील 28,17,473 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर भारत से आगे हैं। भारत में मंगलवार रात को संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 19,60,865 लाख पार कर गया। 

पिछले 24 घंटे में कुल 51,706 लोग ठीक हुए
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 से एक दिन में सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे में कुल 51,706 लोग ठीक हो गए। इससे बुधवार को संक्रमण से ठीक होने की दर 67.19 प्रतिशत हो गई और मृत्यु दर गिरकर 2.09 प्रतिशत हो गई। मंत्रालय ने एक बयान में बताया, ज्यादा जांच, संक्रमित के संपर्क का तेजी से पता लगाने और उपचार को लेकर केंद्र की नीति की बदौलत स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। 

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों की रणनीति को समन्वित रूप से लागू करने से कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर कम हुई है। मंत्रालय ने कहा, इसमें लगातार कमी आ रही है और अब यह 2.09 प्रतिशत है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here