Pranab Mukherjee Corona news: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
Edited By Deepak Verma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- किसी और सिलसिले में अस्पताल गए थे पूर्व राष्ट्रपति
- कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आई रिपोर्ट
- पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संपर्क में आए लोगों से सेल्फ आइसोलेशन में जाने को कहा
- मुखर्जी की अपील- जल्द से जल्द कोविड-19 का टेस्ट कराएं उनके कॉन्टैक्ट में आए लोग
नई दिल्ली
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोमवार दोपहर एक ट्वीट में यह जानकारी दी। मुखर्जी ने बताया कि वे एक अन्य बीमारी के सिलसिले में अस्पताल गए थे, जहां उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूर्व राष्ट्रपति ने उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को सेल्फ आइसोलेट करने और अपना कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है।
अबतक चार केंद्रीय मंत्री भी हो चुके हैं संक्रमित
इस महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा तीन और केंद्रीय मंत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनसे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके थे।







