फैशन और स्टाइल की बात की जाए तो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर ट्रेंड सेट करते हैं, यह पूरी तरह से उनकी फिट बॉडी पर निर्भर करता हैं। लेकिन इस सब के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और जिम में घंटो बहाया गया पसीना है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भरपूर कसरत और सही खाना एक कारगर उपाए है और बॉलीवुड सेलेब्स इस अवधारणा पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आजकल अपने योग सेशन के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं।
उर्वशी रौतेला एक फिटनेस फ्रीक हैं और शायद ही उन्होंने कभी अपने वर्कआउट को मिस किया हो। वास्तव में, वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो लंबी शूटिंग के बाद भी अपने आप को फिट रखने के लिए योग, कसरत करती रहची हैं चाहे सेट पर जिम नहीं भी हो तब भी। उर्वशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर योग करते हुए एक तस्वीर साझा की है और इसे कैप्शन दिया है, “Eka Pada Rajakapotasana IV #love #UrvashiRautela #Yoga #EkaPadaRajakapotasanaIV (sic)”।
सुशांत मौत मामले में बोले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ करे CBI
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, कहा- मीडिया ट्रायल का हो रहीं शिकार
उर्वशी अपनी फिटनेस रेजिमेंट के लिए बहुत समर्पित है और यह सुनिश्चित करती है कि वह टोंड रहने के लिए पोषक तत्वों से भरा खाना खाए। वह अकसर अपने जिम से सेल्फी और वीडियो शेयर करती हैं। फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की बात की जाए, तो फिल्म में उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, गौतम गुलाठी, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म अजय लोहान द्वारा निर्देशित और श्रेयन्स महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित है।







