नई दिल्लीः देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से फैल रहा है. यहां अब तक 26 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसमें से 19 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. हाल ही में महाराष्ट्र से एक खबर सामने आई है. यहां अभी तक 1043 से ज्यादा कैदियों और 302 जेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. वहीं भारत में भी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं.

1043 कैदियों को हुआ संक्रमण

दरअसल महाराष्ट्र में राज्य कारागार विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि अब तक राज्य की जेलों में 1,043 कैदियों और 302 जेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसके साथ ही इस रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना संक्रमण के चलते 6 कैदियों की मौत भी हुई है.

महाराष्ट्र में 4 लाख से ज्यादा का इलाज सफल

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही देखे गए हैं. कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र देश में सबसे पहले आता है. वहीं वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस भी महाराष्ट्र में ही हैं. इस वक्त महाराष्ट्र में 1 लाख, 58 हजार, 705 कोरोना संक्रमित इलाज करा रहे हैं. वहीं 4 लाख, 17 हजार, 123 लोगों का कोरोना संक्रमण से इलाज सफल रहा है.

26 लाख पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

देश में लगातार फैलता कोरोना का संक्रमण अब तक 26 लाख, 47 हजार, 664 लोगों को अपना शिकार बना चुका है. हालांकि, इसमें से 19 लाख, 19 हजार, 842 लोगों को इलाज के बाद संक्रमण से बचाया जा चुका है. वहीं कोरोना के कारण अब तक 50,921 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में 6 लाख, 76 हजार, 900 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी देखेंः

गुजरात कैडर के आईपीएस राकेश अस्थाना बने BSF के महानिदेशक

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस को नहीं पता कि उसके नेताओं ने क्या किया है और क्या नहीं





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here