बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का कुछ हफ़्ते पहले ही कोविड 19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और अब ऐसा लगता है कि वो काम पर वापस लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. हाल ही में अपने ब्लॉग पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि वो अपने आने वाले क्विज़ रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग को फिर से शुरू करने के लिए कमर कस रहे हैं. उन्होंने ये भी लिखा कि सब कुछ ‘अधिकतम सुरक्षा सावधानियों’ के साथ होगा.
अपने ब्लॉग में लिखते हुए आगे कहा, KBC प्रोमो शूट और केबीसी की शुरुआत के लिए बहुत सारी प्रस्तुतियां और प्रस्तुति. इसके विस्तृत प्रोटोकॉल कि कैसे यह सब अधिकतम सुरक्षा सावधानियों के साथ किया जा रहा है.

अमिताभ बच्चन ने एक लंबे समय तक काम से दूर रहकर अपनी हेल्थ और रिकवरी पर ध्यान दिया है. अब तबियत पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद एक्टर दोबारा गेम रियलिटी शो केबीसी 12 की शूटिंग शुरू करेंगे. इस बार शो में ज्यादा सावधानी बरती जाएगी.

रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की तैयारी जोरों-शोरों से शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार जल्द ही मेकर्स नए कैंपेन की तैयारी में जुट गए हैं. निर्देशक-लेखक नितेश तिवारी ने कैंपेन लिखना शुरू कर दिया है और सब कुछ सही रहा तो वे जल्द ही होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ ये कैंपेन शूट करेंगे. इसके लिए अब बिग बी की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है.







