कल की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 38,523.75 और निफ्टी 94.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,406.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स के सभी शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 94.30 (निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य की बात कहने के बाद वैश्विक बाजारों में निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला और बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 394.40 अंकों की गिरावट के साथ 38,220 और निफ्टी 96.20 अंक गिरकर 11,312.20 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में रिलायंस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक,आईटीसी, मारुति, सनफार्मा, एशियन पेंट्स और टाइटन सभी हरे निशान पर हैं। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, ओएनजीसी, टाटा स्टील भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

क्या और कम होगी आपकी EMI? रिजर्व बैंक फिर घटा सकता है ब्याज दरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here