बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों के जरिए तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. सैफ ने ‘हम तुम’, ‘दिल चाहता है’, ‘लव आज कल’ जैसी कई फिल्मों में दमदार काम किया है लेकिन उनका अब तक का सबसे यादगार किरदार है ‘लंगड़ा त्यागी’ का. वहीं हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने एक टॉक शो के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं.
सैफ ने यहां अपनी फिल्म ‘ओमकारा’ के बारे में बात करते हुए बताया कि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उनका एक पेज का लंबा डायलॉग एक ही टेक में निपटा दिया. विशाल को लगा था कि इतना लंबा डायलॉग दर्शकों के लिए बोरिंग हो सकता है इसलिए उन डायलॉग्स को बोलने की बजाय उन्होंने सैफ को सिर्फ उन लाइन्स पर रिएक्ट करने के लिए कहा. वो सीन सैफ को बिना कपड़ो के करना था.

बिना कपड़ो के सीन शूट करने के लिए सैफ ने विशाल भारद्वाज के सामने एक शर्त रख दी थी. सैफ ने कहा कि ‘अगर विशाल भी ये सीन बिना कपड़ो के शूट करेंगे तो मैं ये सीन करने के लिए तैयार हूं.’ सैफ की ये बात सुनकर विशाल ने उनकी शर्त मान ली और फिर सैफ को भी बिना कपड़ो के सीन के लिए राज़ी होना पड़ा.

ये तो हम सभी जानते हैं कि सैफ अली खान डायरेक्टर इम्तियाज़ अली की सुपरहिट फिल्म ‘लव आज कल’ में काम कर चुके हैं लेकिन कम ही लोगों को पता है कि इम्तियाज़ ने अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का ऑफर भी सैफ अली खान को दिया था. किसी वजह से सैफ उस फिल्म में काम नहीं कर पाए जिसके बाद इम्तियाज़ ने इस फिल्म में रणबीर कपूर को कास्ट किया. फिल्म बनी और ब्लॉक बस्टर साबित हुई. सैफ अली खान को आखिरी बार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में एक छोटे से किरदार में देखा गया था. वैसे इन दिनों वो अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ वक्त बिता रहे हैं. सैफ पत्नी करीना के साथ दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं.







