हाइलाइट्स:

  • सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना की छठी किस्त के बॉन्ड की खरीद 31 अगस्त से खुलेगी
  • इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,117 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है
  • स्वर्ण बॉन्ड योजना 2020-21 की छठी श्रृंखला 31 अगस्त को खुलकर चार सितंबर को बंद होगी
  • इससे पहले तीन अगस्त से सात अगस्त को खुली पांचवीं श्रृंखला के स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,334 रुपये प्रति ग्राम था

मुंबई
सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना की छठी किस्त के बॉन्ड की खरीद 31 अगस्त से खुलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,117 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है। बयान के मुताबिक सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2020-21 की छठी श्रृंखला 31 अगस्त को खुलकर चार सितंबर को बंद होगी। इससे पहले तीन अगस्त से सात अगस्त को खुली पांचवीं श्रृंखला के स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,334 रुपये प्रति ग्राम था।

आरबीआई ने कहा कि स्वर्ण बॉन्ड की कीमत उसके पेश होने वाले सप्ताह से पिछले हफ्ते के अंतिम तीन कारोबारी दिवसों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की औसत बंद कीमत पर आधारित होती है। मौजूदा श्रृंखला के लिए यह गणना 26 अगस्त से 28 अगस्त 2020 के औसत बंद भाव पर 5,117 रुपये प्रति ग्राम की गयी है।

औसत वेतन के मामले में भारत 72वें स्थान पर, जानें कौन है नंबर वन

स्वर्ण बॉन्ड की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 5,067 रुपये प्रति ग्राम होगी। सरकार के स्वर्ण बॉन्ड को रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से जारी करता है। देश में सोने का आयात घटाने के लिए सरकार ने नवंबर 2015 में यह योजना पेश थी। वित्त वर्ष 2019-20 में रिजर्व बैंक ने दस किस्तों में कुल 2,316.37 करोड़ रुपये यानी 6.13 टन के स्वर्ण बॉन्ड जारी किए।

कोरोना काल: वर्क फ्रॉम होम का असर, कंपनियां ने छोड़ा इतना ऑफिस स्पेस!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here