नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 (Unlock-4 Guidelines) से जुड़े दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर तक ये दिशानिर्देश प्रभावी होंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि देशभर में मेट्रो सेवाओं को बहाल करने को हरी झंडी मिल चुकी है। 7 सितंबर से (Metro Train Services to resume from 7 September) देशभर में मेट्रो ट्रेनें चलने लगेंगी।

गाइडलाइंस में कहा गया है कि 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो ट्रेनों को चलने की इजाजत दे दी गई है। गृह मंत्रालय और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय व रेल मंत्रालय के बीच चर्चा के बाद चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल होंगी। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के मद्देनजर 22 मार्च से ही मेट्रो सेवाएं बंद हैं।

सामाजिक, शैक्षणिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और दूसरे कार्यक्रमों को 21 सितंबर से इजाजत होगी बशर्ते उनमें 100 से ज्यादा व्यक्ति शामिल न हों।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here