गोरखपुर, नीरज श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्लीन महंत अवेद्यनाथ ने देश और समाज के लिए पूरा जीवन न्‍योछावर कर दिया. अयोध्‍या में भगवान श्रीराम का भव्‍य मंदिर बने ये दोनों का सपना रहा है. उन्‍होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच ये वर्ष हम सभी के लिए महत्‍वपूर्ण है. क्‍योंकि, इस साल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कर कमलों से 500 साल बाद अयोध्‍या में भगवान श्रीराम का भव्‍य मंदिर बनने जा रहा है.

गोरखनाथ मंदिर में अयोध्‍या धाम से पधारे जगतगुरु स्‍वामी राघवाचार्य जी महाराज के कर कमलों से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्‍भ हुआ. ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 51वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की छठवीं पुण्‍यतिथि सप्‍ताह समारोह के शुभारम्‍भ के अवसर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आखिरकार वो दिन आ ही गया जब अयोध्‍या में भव्‍य मंदिर बनने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि आप सभी सोशल मीडिया के माध्‍यम से इस रामकथा का आनंद ले सकते हैं.

सीएम ने कहा कि वो सभी प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से सम्मिलित अति‍थियों का स्‍वागत करते हैं. एक सप्‍ताह तक चलने वाली इस कथा का आप आनंद लेंगे. उन्‍होंने कहा कि हम कोरोना की लड़ाई में सोशल डिस्‍टेंसिंग, सेनेटाइजेशन और मास्‍क का प्रयोग कर जीतेंगे. उन्‍होंने कहा कि हमें इन सभी चीजों को जीवन का हिस्‍सा बनाकर चलना होगा. उन्‍होंने कहा कि दोनों ब्रह्मीन महंत को मैं नमन करते हुए इस श्रीराम कथा का शुभारम्‍भ हो रहा है. आप सभी इसका हिस्‍सा बनिए.

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को साप्‍ताहिक संगोष्‍ठी के पहले दिन ‘श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर का निर्माण भारत में एक नए युग का शुभारम्‍भ’ शीर्षक पर आयोजित संगोष्‍ठी का शुभारम्‍भ होगा. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करेंगे. इसके बाद वो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बाल रोग संस्‍थान में बने कोविड अस्‍पताल का शुभारम्‍भ करेंगे.

यह भी पढ़ें:

पंचायत चुनाव पर योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, दो या दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार होंगे अयोग्य!

इंजीनियर के तबादले पर विधायकों के बीच जमकर हुई खेमेबाजी, सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद बदले सुर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here