नीट व जेईई के परीक्षार्थियों के लिए शिवराज सरकार एक खुशखबरी लाई है। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने नीट व जेईई के परीक्षार्थियों की परेशानी को समझते हुए उनके लिए परीक्षा सेंटर तक पहुंचने की फ्री ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को ट्वीट करके दी।
रविवार को किए गए अपने ट्वीट में शिवराज सिंह ने लिखा, ‘JEE/NEET 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक/जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है।
इस सुविधा का लाभ आप 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या https/mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हो।’
JEE/NEET 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक/जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है।
इस सुविधा का लाभ आप 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या https/mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हो।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 30, 2020
बता दें, जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक और नीट परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जा रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई और नीट परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है।
अब जब जेईई मेन और नीट परीक्षा में कुछ ही दिन का समय शेष बचा है तो एक बार फिर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से परीक्षा को स्थगित करने की मांग जोर पकड़ रही है।







