लद्दाख में एक बार फिर चीनी घुसपैठ की कोशिश को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरते हुए पूछा है कि आए दिन हमारी सरजमीं पर कब्जे का दुस्साहस करने वाले चीन को मोदी जी लाल आंख क्यों नहीं दिका रहे हैं। वह क्यों चुप्पी साधे हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ”आए दिन भारत की संप्रभुता पर हमला हो रहा है। आए दिन हमारी सरजमीं पर कब्जे का दुस्साहस, आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ की खबरें आ रही हैं, मोदी जी, पर लाल आंख कहां हैं, चीन से आंखों में आंखें डाल कब बा होगी, पीएम मौन क्यों हैं।”
सुरजेवाला ने कहा, ”आज जो खबर आई यह चौंकाने वाली है, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार 29-30 अगस्त को चीनी सेना ने भारतीय सेना से झड़प की और एक बार फिर हमारी सरजमीं पर कब्जे का दुस्साहस किया। कभी गलवान घाटी में 20-30 भारतीय सैनिकों की वीरगति, कभी गोजरा स्प्रिंग पर चीनी कब्जा, कभी फिंगर 4 से फिंगर 8 तक कब्जा, कभी डेपसांग में चीनी कब्जा, यह लद्दाख तक सीमित नहीं रहा, उत्तराखंड में लिपुलेख में चीनी जमावड़ा, डोकाला और नाकुला में जिस तरह चीनी मिसाइलें लगा दी गईं हैं, यह भारत को खतरा है।”
आए दिन भारत की संप्रुभता पर हमला हो रहा है,
आए दिन हमारी सरज़मीं पर क़ब्ज़े का दुस्साहस,
आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ,
मोदी जी, पर “लाल आँख” कहाँ हैं,
चीन से आँखों में आँखें डाल कब बात होगी,
पी.एम मौन क्यों हैं?#indiachinastandoff pic.twitter.com/r4zX9jYRRO
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 31, 2020
सुरेजवाला ने कहा, ”देश की सेना तो देश की रक्षा कर रही है, सीना ताने खड़ी हैं। लेकिन देश के पीएम मोदी कहां हैं? उनकी लाल आंख दिखाकर वह कब चीन से कब बात करेंगे? चीन को करारा जवाब कब देंगे? चीनी कब्जा कब छुड़वाएंगे? देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहां हैं? हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री सामने आएं और देश को बताएं कि यथास्थिति क्या है और बताएं कि देश की सरजमीं से चीनी कब्जा कब हटाएंगे। यही सच्ची देशभक्ति है।”







