आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन जल्द ही ये हरे निशान पर आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 93.52 अंक गिरकर 38,992.51 के स्तर पर खुला। अभी सेंसेक्स 66.27 अंकों की बढ़त के साथ 39,152.30 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अभी एशियन पेंट, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक में तेजी नजर आ रही है।
वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 185 अंक मजबूत होकर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार ऊपर चढ़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। अंत में यह 185.23 अंक यानी 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 64.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 11,535 अंक पर बंद हुआ।







