वृहद आर्थिक परिस्थितियों में नरमी का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ने से आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 532 अंक लुढ़ककर 38,456.56 और निफ्टी 174.20 अंक की गिरावट के साथ 11,353.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स में सभी कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं।
कल बैंकों के शेयरों में गिरावट से गुरुवार को उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लुढ़क गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन अंतत: यह 95.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 38,990.94 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 7.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 11,527.45 अंक पर बंद हुआ।







