इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों सीरीज का पहला टी-20 मैच साउथम्पटन के द रोज बाउल पर खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टी20 विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के पास दुनिया के कुछ सबसे आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं।
कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के बीच यह सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम के लिए हालांकि खाली स्टेडियम में खेलना अब नई चीज नहीं है। टीम कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूपों में सीरीज खेल चुकी है।
11.30 PM: इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। मलान 40 और कुरैन 0 रन के साथ क्रीज पर हैं।
11.29 PM: इंग्लैंड को 13.5 ओवर में पांचवां झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर एडम जांपा ने मोइन अली का कैच लपका। अली 6 गेंदो में 2 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। नए बल्लेबाज टॉम कुरैन आए हैं।
11.25 PM: इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
11.24 PM:इंग्लैंड का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन है। डेविड मलान 26 और मोइन 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
11.22 PM: इंग्लैंड को 11.5 ओवर में चौथा झटका लगा। ग्लेन मैक्सवैल की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच लपका। मोर्गन 3 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज मोइन अली आए हैं।
11.15 PM: इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। डेविड मलान 14 और इयोन मोर्गन 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
An outrageous shot ?
Live clips: https://t.co/7FrfqDaZkN#ENGvAUS pic.twitter.com/8qfVMf63DD
— England Cricket (@englandcricket) September 4, 2020
11.12 PM: इंग्लैंड को 9.5 ओवर में तीसरा झटका लगा। एश्टन एगर की गेंद पर आरोन फिंच ने टॉम बैंटन का कैच लपका। बैंटन 10 गेंदों में 1 चौके के साथ 8 रन की पारी खेलकर आउट हुए। नए बल्लेबाज कप्तान इयोन मोर्गन आए हैं।
11.08 PM: इंग्लैंड का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। टॉम बैंटन 1 और डेविड मलान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11.05: इंग्लैंड को 7.5 ओवर में दूसरा झटका लगा। एश्टन एगर की गेंद पर पैट कमिंस ने जोस बटलर का कैच लपका। बटलर 29 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के साथ 44 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज टॉम बैंटन आए हैं।
11.00 PM: इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन है। जोस बटलर 41 और डेविड मलान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10.50 PM:इंग्लैंड का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।
• 6️⃣ 4️⃣ • • 6️⃣
Jos Buttler got off to a flyer in Ashton Agar’s first over ? #ENGvAUS SCORECARD ▶️ https://t.co/zNpYgEZORqpic.twitter.com/26fKTjhcbz
— ICC (@ICC) September 4, 2020
10.48 PM: इंग्लैंड को 3.6 ओवर में पहला झटका लगा। जॉनी बेयरेस्टो 7 गेंदों में 1 चौके के साथ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस की गेंद पर मिशेल स्टार्क ने बेयरेस्टो का कैच लपका। नए बल्लेबाज डेविड मलान आए हैं।
10.40 PM: इंग्लैंड का स्कोर 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन है। जॉनी बेयरेस्टो 4 रन और जोस बटलर 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
This is 2020 cricket folks! #ENGvAUS pic.twitter.com/q3LCRnGCa8
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 4, 2020
10.30 PM: खेल शुरू। जोस बटलर और जॉनी बेयरेस्टो ने इंग्लैंड की पारी का आगाज किया।
10.13 PM: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए हैं। सैम बिलिंग्स, लुईस ग्रॉगी और साकिब महमूद की जगह टीम में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को शामिल किया गया है।
10.10 PM: ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर्स- एडम जांपा और एश्टन एगर को शामिल किया है। मिशेल मार्श की जगह मार्कस स्टोयनिस को तवज्जो दी गई है।
10.08 PM:इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन : टॉम बैंटन, जॉनी बेयरेस्टो, डेविड मलान, इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोस बटलर, टॉम कुरैन, मार्क वुड, क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर।
10.06 PM: ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोयनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्ड्सन, एडम जांपा।
10.03 PM: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
We lose the toss and will bat ?
??????? #ENGvAUS ??
— England Cricket (@englandcricket) September 4, 2020







