नई दिल्ली
मॉनसून का असर थोड़ा कम होता दिख रहा है लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और नॉर्थ ईस्ट के कुछ में तेज बारिश होगी। वहीं, बिहार में छिटपुट बारिश की संभावना है।

थोड़ी देर में इन इलाकों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, आज केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, अरुणाचल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

केरल, महाराष्ट्र, बंगाल, असम…समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज इन इलाकों में होने वाली है बारिश
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में छिटपुट वर्षा शुरू होने की संभावना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here