Petrol Diesel Price Today 5th Sep 2020: दिल्ली में आज डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, वहीं पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 73.27 से घट कर 73.16 रुपये पर आ गया है। बता दें डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार बीते हफ्ते गुरुवार को कम हुई थी। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती थी। तब से  अब यह तीसरा मौका है, जब डीजल के दाम में कटौती हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 7 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 82.08 73.16
मुंबई 88.73 79.69
चेन्नई 85.04 78.48
कोलकाता 83.57 76.66

 

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here