हर साल की तरह इस बार भी हर कोई रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा. वहीं दर्शकों का इंतजार अब और भी लंबा होने वाला है. शो के निर्माताओं ने पहले इसे सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया था, लेकिन, सूत्रों के अनुसाव इस शो को अब अक्टूबर के में प्रसारित किया जाएगा.

14वें सीजन में कौन-कौन से सिलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे, इसकी काफी चर्चा है. हालांकि अभी तक ऑफिशल लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन कई सिलेब्रिटीज हैं, जिनका नाम ‘बिग बॉस 14’ के लिए सामने आ रहा है और साथ ही सोशल मीडिया पर इस सितारों की काफी चर्चा हो रही है.

​जैस्मिन भसीन

बिग बॉस 14 के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है. खबरों की मानें तो नागिन फेम एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बिग बॉस 14 के लिए हां भी कर दी है. जैस्मिन भसीन को नागिन-4 के अलावा दिल तो हैप्पी है जी, दिल से दिल तक और खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था

निशांत मल्कानी

View this post on Instagram

 

????

A post shared by Nishant Malkani (@nishantsinghm_official) on

सलमान खान के घर में कैद होने वाले सितारों में अब जी टीवी के टीवी सीरियल ‘गुड्डन तुमने न हो पाएगा’ स्टार निशांत मलिक का नाम भी शामिल हो गया है. सीरियल ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ में निशांत मलिक अक्षत जिंदल का किरदार निभाते हैं.

निया शर्मा

टेलीविजन के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14 में ‘नागिन 4’ में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा हिस्सा ले सकती है.

पवित्रा पूनिया

View this post on Instagram

 

????????

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

ऐक्ट्रेस पवित्रा पूनिया को भी ‘बिग बॉस 14’ के लिए साइन कर लिए जाने की खबरें हैं. एक वक्त पर पारस छाबड़ा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहीं पवित्रा ‘बिग बॉस 13’ में भी शामिल होना चाहती थीं, पर किसी वजह से बात नहीं बनी.

नैना सिंह

एक्ट्रेस नैना सिंह बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आने वाली हैं. सोशल मीडिया पर नैना के नाम की तेजी से चर्चा चल रही है.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here