हाइलाइट्स:

  • मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है
  • कुछ गुंडों ने घर के बाहर बुलाकर पूर्व अधिकारी मदन शर्मा को पीटा
  • मदन ने उद्धव ठाकरे पर बना कार्टून वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड किया था
  • बीजेपी विधायक का आरोप, सत्ताधारी शिवसेना ने किया बुजुर्ग पर हमला

मुंबई
मुंबई के समता नगर में नौसेना के पूर्व अधिकारी की पिटाई का मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक अतुल भटखलकर ने इसके लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया है। मारपीट में बुजुर्ग मदन शर्मा के चेहरे और आंखों में गहरी चोटें आई हैं। पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक कार्टून को वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड किया था। मारपीट के आरोप में शिवसेना कार्यकर्ता कमलेश कदम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कदम और उसके 8-10 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बुजुर्ग मदन शर्मा की बेटी ने बताया, ‘मेरे डैड ने एक मैसेज को वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड किया था। इसके बाद उनके पास लगातार फोन आने लगे। उन्हें फोन कर बाहर बुलाया और उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वालों ने ये भी पूछा कि क्या आप बीजेपी वाले हो?’

पुलिस ने बताया, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। लोखंडवाला कॉम्‍प्‍लेक्‍स इलाके में शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता नेवी के पूर्व अफसर के घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। अफसर की आंख में चोट आई है।’

कंगना का उद्धव ठाकरे पर वार- तुम्‍हारे पिता ने तुम्‍हें दौलत तो दी, लेकिन…

‘ऐसी सरकार का अस्तित्‍व नहीं रहना चाहिए’
दूसरी ओर, मदन शर्मा ने कहा, ‘8-10 लोगों ने मुझ पर हमला किया और पीटा। मुझे धमकी भरे कॉल आए थे। मैंने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए काम किया है। इस तरह की सरकार का अस्तित्व नहीं होना चाहिए’

‘घर बैठे तानाशाही चला रहे हैं मुख्यमंत्री’
उधर बीजेपी विधायक अतुल भटखलकर ने कहा, ‘अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ कर मर्दानगी दिखाने वाले सत्ताधारी शिवसेना ने अब सत्ता के नशे में एक बुजुर्ग पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की है। मारपीट की घटना में उनकी आंख और चेहरे में गहरी चोटें लगी हैं। मुख्यमंत्री घर बैठे तानाशाही चला रहे हैं।’


पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर कहा, ‘बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना। रिटायर्ड नेवल ऑफिसर को सिर्फ एक वॉट्सऐप फॉरवर्ड के लिए गुंडों ने पीट दिया। उद्धव ठाकरे जी कृपया इस गुंडाराज को रोकें। हम इन गुंडों पर कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग करते हैं।’

हमले में घायल नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा

हमले में घायल नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here