बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच कंगना ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को रावण के रूप में दिखाया गया है। इस मीम को लेकर एक बार फिर शिवसेना का हमलावर होना तय माना जा रहा है।

कंगना रनौत ने कहा है कि उन्हें कई मीम भेजे जा रहे हैं। इसे उनके दोस्त और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भेजा है। कंगना ने लिखा, इसने मुझे इमोशनल कर दिया है। लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी के नक्शेकदम पर चलते हुए मैं अपना काम जारी रखूंगी। अगर वे मुझे डराने की पूरी कोशिश करते हैं, तो भी मैं साहस के साथ आगे बढ़ता रहूंगी।”

इस पोस्टर में कंगना को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है जिसे शिवाजी महाराज एक तलवार दे रहे हैं। बैकग्राउंड में एक रावण जैसे खलनायक को दिखाया गया है, जिसके सिर पर 10 खोपड़ियां लगी हैं और पीछे कई जेसीबी दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि रावण के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिखाया गया है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here