हाइलाइट्स:

  • यूपी पुलिस प्रशासन में फेरबदल का सिलसिला जारी, अब 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले
  • महाराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान को बरेली का एसएसपी बनाया गया
  • गोंडा के एसपी राज करण नय्यर को जौनपुर का एसपी बनाया गया
  • कुछ दिन पहले ही योगी सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का किया था तबादला

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पिछले हफ्ते ही 13 अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक महराजगंज के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान को बरेली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह शैलेश कुमार पांडे का स्थान लेंगे जिन्हें गोंडा का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अशोक कुमार तृतीय का स्थान लेंगे, जिन्हें आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता को महाराजगंज का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य को श्रावस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अनूप कुमार सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान और मऊ के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की जिम्मेदारी में अदला-बदली कर दी गई है। वहीं, 23 वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक कुमार अनुपम सिंह को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस अधीक्षक पद पर नई नियुक्ति दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here