हाइलाइट्स:

  • कुख्यात इनामी टीचर धवल त्रिवेदी को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया
  • यौन शोषण का दोषीटीचर हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी कस्बे से हुआ गिरफ्तार
  • टीचर धवल त्रिपाठी ने कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया
  • एक मामले में हाई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी, परोल पर हुआ था बाहर

अहमदाबाद
कुख्यात इनामी टीचर धवल त्रिवेदी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और इंटरस्टेट सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसपर सीबीआई ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। टीचर को हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी कस्बे से गिरफ्तार किया गया। मीडिया में ‘लवगुरु’ के नाम से मशहूर आरोपी धवल (50) को यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। बाद में वह परोल पर बाहर आ गया था। धवल ने कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। जबकि 9 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगाकर ले गया। इसमें एक किशोरी भी शामिल हैं। त्रिवेदी अगस्त 2018 से फरार था। मुंबई सीबीआई ने उसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

हाई कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
धवल को अपने अपराध पर जरा भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक किताब लिखने की योजना बना रहा है, जिसका शीर्षक होगा- ’10 परफेक्ट विमिन इन माय लाइफ।’ गुजरात के राजकोट के पुलिस स्टेशन में पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज केस में धवल को गुजरात हाई कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह परोल पर बाहर के बाद फरार हो गया।

दिल्ली के मयूर विहार में 33 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नाम बदलकर रह रहा था
फिर मामले की जांच मुंबई सीबीआई को सौंपी गई। इस दौरान वह लगातार नाम बदल कर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर इकट्ठा की गई सूचना गोपनीय रखी गई। दिल्ली पुलिस ने आखिरकार हिमाचल प्रदेश के बद्दी कस्बे में उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज चौधरी और एससीपी संदीप लांबा के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

हिमाचल जाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया, ’12 सितंबर को टीम लोकेशन पर पहुंची और त्रिवेदी की तलाश की। पता चला कि त्रिवेदी एक फैक्ट्री में गार्ड के रूप में काम करता है। जब पुलिस फैक्ट्री पहुंची तो पता चला कि दो दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी। हालांकि टीम उसे ढूंढती रही और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here