नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के लिये काम करते रहेंगे। आपको बता दें कि आज पीएम मोदी 70 साल के हो गए।

ओली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया,’ नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिये घनिष्ठता के साथ हम कार्य करते रहेंगे।’

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच संबंध हमेशा से मधुर रहे हैं किंतु कुछ माह पहले पड़ोसी देश के नए नक्शे में कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को नेपाल के क्षेत्र के रूप में दिखाये जाने से रिश्तों में काफी तल्खी आ गयी है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here