रियलमी आर भारत में अपनी नई सीरीज Realme Narzo 20 का आगाज करने जा रहा है. इस सीरीज में रियलमी की ओर से तीन नए फोन लॉन्च किए जाएंगे- Narzo 20 Pro, Narzo 20 और Narzo 20A। रियलमी नार्जो 20 सीरीज का लॉन्च आज दोपहर 12 बजे एक लॉन्च इवेंट में किया जाएगा. ये एक वर्चुअल इवेंट होगा जिसे कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए स्ट्रीम किया जाएगा।  रियलमी अपने नए स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग कर रहा था जिससे संकेत मिले हैं कि स्मार्टफोन्स से क्या उम्मीद की जाए। 

Realme Narzo 20 Pro सीरीज का सबसे महंगा फोन होगा. इसके बाद Narzo 20 और Narzo 20A होंगे। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Narzo 20 Realme UI 2.0 के साथ एंड्रॉएड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित होगा।  Narzo 20 Pro में संभवतः इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और चार रियर कैमरे भी होंगे। Narzo 20 में चार रियर कैमरे भी हैं, और इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

यह भी पढ़ें-जल्द लॉन्च हो सकता है Nokia 3.4, यहां पढ़ें लीक डिटेल्स

Narzo 20A में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ तीन रियर कैमरे हैं। सभी तीनों फोन में पंच-होल डिज़ाइन की सुविधा है। रियलमी ने स्मारटफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी लीक नहीं की है। लेकिन कंपनी ने Narzo 20A के लिए एक गेमिंग चिपसेट और हाइपरबॉस्ट को टेस्ट किया है।  स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here