Petrol Diesel Price Today 24th Sep 2020: तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया। मंगलवार को डीजल के दामों में 13 से 15 पैसे तक की कमी की गई थी और पेट्रोल के रेट में 7 से 8 पैसे घटे थे। पिछले पांच दिनों में डीजल करीब एक रुपये तक सस्ता हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 पर रहा जबकि डीजल 71.28 रुपये प्रति लीटर रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 24 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 71.28 81.06
मुंबई 77.73 87.74
चेन्नई 76.72 84.14
कोलकाता 74.80 81.06

 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here