बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह, मैनेजर करिश्मा प्रकाश समेत लीगल टीम में शामिल तीन लोगों के साथ मुंबई लैंड कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि गुरुवार शाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चार्टर प्लेन से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दीपिका, गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं, जब ड्रग्स केस में एनसीबी के रडार पर उनका नाम सामने आया। बुधवार को दीपिका पादुकोण समेत एनसीबी ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को समन भेजा था। 

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को 26 सिंतबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में ड्रग्स ऐंगल में जया साहा द्वारा एक्ट्रेस का नाम लिया गया। हाल ही में ड्रग्स मामले से जुड़ीं कुछ वॉट्सऐप चैट्स सामने आई थीं, जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। इस चैट में D, K से ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही थीं। टाइम्स नाउ ने दावा किया था कि D दीपिका हैं और K करिश्मा हैं, जो क्वॉन टैलेंट मैनजमेंट एजेंसी की कर्मचारी है। क्वॉन कंपनी का कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से कॉन्ट्रैक्ट रहा है, जिसमें दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका चैट्स में ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग करते हुए मिली थीं। 

नेपोटिज्म पर ट्रोल ने प्राची देसाई, अभिषेक बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या के बीच की तुलना, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस से ध्यान भटकने पर शेखर सुमन बोले- ड्रगीज को मरने दो

D to K: क्या तुम्हारे पास माल है? इसपर K जवाब देती हैं, ‘है, लेकिन घर पर है। मैं बांद्रा में हूं।’ K लिखती हैं कि अगर आपको चाहिए तो अमित से कह देती हूं। फिर D कहती हैं कि हां, प्लीज। K का जवाब आता है कि अमित के पास है, वो रखता है। D लिखती हैं कि Hash ना? गांजा नहीं। K कहती हैं कि कोको के पास तुम कब आ रही हो। इसके बाद D का जवाब होता है कि साढ़े 11 से 12 के बीच। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here