अगर आपके बैंक खाते में 3000 रुपये हैं तो आपके अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस 2 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक का कर्ज दे रहा है। कंपनी ने दिल्ली में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कुशल कामगारों के लिए नई ऋण योजना ‘अपना घर ड्रीम्ज शुरू की है। कंपनी ने की यह योजना शहर में काम करने वाले बढ़ई, बिजली मिस्त्री, दर्जी, पेंटर, बेल्डिंग का काम करने वाले, नल ठीक करने वाले (प्लंबर), वाहन मिस्त्री, विनिर्माण मशीन चलने वाले, आरओ ठीक करने वाले, लघु और मझोले कारोबार करने वाले, किराना दुकानदारों के लिए है। 

ये डाक्यूमेंट जरूरी

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस ने कहा कि ऋण योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले उन लोगों के लिए है जो अपना घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वे दस्तावेज नहीं हैं, जिसकी मांग आमतौर पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा कर्ज देने को लेकर की जाती है। इस योजना के तहत ग्राहक 20 साल के लिए कर्ज ले सकते हैं।दस्तावेज के रूप में उन्हें सिर्फ पैन (स्थायी खाता संख्या) और आधार तथा छह महीने के बैंक खाते का ब्योरा देना होगा। पांच लाख रुपये तक के कर्ज के लिए न्यूनतम 1,500 रुपये जबकि 5 लाख रुपये से अधिक के कर्ज के लिए न्यूनतम 3,000 रुपये खाते में होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में खरीदने जा रहे हैं प्रापर्टी तो इन 5 बातों को जरूर जान लें वरना पड़ सकता है पछताना

those who are working in the informal sector will be eligible to get a home loan ranging from    2 lak

यह भी पढ़ें: Gold Price Review: सोना अपने ऑल टाइम हाई से 6508 रुपये सस्ता, जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अनिरूद्ध कमानी ने कहा, ”आईसीआईसीआई होम फाइनेंस में हमारा मकसद असंगठित क्षेत्र में कठिन मेहनत करने वाले पेशेवरों और स्थानीय छोटे कारोबारियों को अपना घर खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए कर्ज की पेशकश करना है।
कंपनी ने कहा कि ग्राहक प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का भी लाभ उठा सकते हैं। यह निम्न आय वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर तबकों (ईडब्ल्यूएस/एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी-1 और 2) के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना है।  इस योजना के तहत कर्ज लेने वाला अधिकतम 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकता है। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here