महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 11921 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिला जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1351153 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 180 और लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 35751 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को राज्य में 19931 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए जिनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के ठीक होने वालों का आंकड़ा 1049947 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना मृतकों की दर 2.65 फीसदी है। राज्य में फिलहाल 1975923 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 29922 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना वायरस राज्य पुलिस के लिए दिनों दिन घातक सिद्ध हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 189 और पुलिसकर्मियों के इसकी चपेट में आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22818 हो गई है।
महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में चार और पुलिसकर्मियों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। अब तक हुए कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों में 2,495 अधिकारी भी शामिल हैं। जानलेवा कोरोना वायरस के कारण मृत पुलिसकर्मियों में 23 अधिकारी शामिल हैं।







