Hathras Rape Case Updates: Hathras Rape Case Updates: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा पर रोक दिया गया है। वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल मार्च कर जा रहे हैं। उधर, चर्चा है कि हाथरस जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर दोनों को रोकने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के घर पर किसी के भी जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। घर का इलाका बेरिकेडिंग करके सील किया। इसके साथ ही पूरे जिले में धारा-144 लागू कर सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस दौरान मीडिया की एंट्री पर भी रोक दी गई है।

प्रियंका गांधी ने कहा- हाथरस जाकर ही रहूंगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास रोका गया। अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर राहुल-प्रियंका

पैदल ही हाथरस जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने पैदल चलते हुए कहा- हाथरस जाकर ही रहूंगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल हाथरस जा रहे प्रियंका और राहुल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर राहुल-प्रियंका को रोका, अब पैदल जा रहे हाथरस

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है। वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल मार्च कर जा रहे हैं। जहां राहुल और प्रियंका को रोका गया है, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है। दोनों पैदल ही निकल पड़े हैं।

नोएडा के DND बॉर्डर से हाथरस के लिए निकले राहुल-प्रियंका

-dnd-

नोएडा के डीएनडी से राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला आगे निकल चुका है। यहां से राहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। हाथरस में वे गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उधर, हाथरस जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर दोनों को रोकने की तैयारी की है।

दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, रास्ते में भारी जमावड़ा

हाथरस गैंगरेप की घटना के बीच गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए। इस दौरान रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया का भारी जमावड़ा है।

हाथरस के लिए दिल्ली से निकले राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकल दिए हैं। वहां जाने से पहले दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की।

नोएडा में डीएनडी फ्लाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पर डीएनडी फ्लाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गरजे कांग्रेसी

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को DND फ्लाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

राहुल-प्रियंका के हाथरस जाने की सूचना से प्रशासन अलर्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से डीएनडी फ्लाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात तैनात किया गया है। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

Video-हाथरस कांड: पहले कहा रेप नहीं, अब ये क्या बोल रही यूपी पुलिस!

हाथरस कांड: पहले कहा रेप नहीं, अब ये क्या बोल रही यूपी पुलिस!

यूपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घरवालों से मिलने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोकने को फोर्स तैनात किए जाने पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी प्रदर्शन भी किया।

‘यूपी आकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं कांग्रेस नेता’

राहुल-प्रियंका जाएंगे हाथरस, रास्ते में भारी फोर्स तैनात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घरवालों से मिलने जाने वाले हैं। उनके साथ पीएल पुनिया और उदित राज भी हाथरस जाएंगे। कमांडो कमल किशोर पीड़िता के घर जाएंगे। ऐसे में उन्हें रोकने को डीएनडी पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात तैनात किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here