आप कई कंपनी बदल चुके हैं और अलग-अलग पीएफ अकाउंट में आपके पैसे जमा हैं तो तो इसे आप लेटेस्ट अकाउंट में ट्रांसफर क्यों नही कर लेते। आपका यह काम चंद मिनटों में हो सकता है। अगर आप पीएफ से पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन आप अपने एक पीएफ अकाउंट से दूसरे में आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • अपने UAN और पासवर्ड से अपने EPF खाते में लॉग-इन करें
  • Online Services टैब में Transfer Request विकल्प पर क्लिक करें

 

  • पिछले EPF खाते की जानकारी (पिछली यूज़र आईडी) दें
  • आपको वर्तमान या पिछली कम्पनी या संस्थान से वैरीफिकेशन के लिए ट्रांसफर आवेदन सबमिट करना होगा
  • आवश्यक जगह पर अपनी यूज़र आईडी या UAN प्रदान करें।
  • आप ‘Get MID’ विकल्प पर क्लिक करके अपना MID भी जनरेट कर सकते हैं
  • अपना MID दर्ज करने के बाद, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के लिए ‘ Get OTP ‘ बटन पर क्लिक करें

 

             uan                                                                               epf                                 -
  • एक बार OTP मिलने के बाद, इसे दिए गए स्थान में दर्ज करें और ‘SUBMIT‘ बटन पर क्लिक करें
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने के 10 दिनों के भीतर चुनी गई कम्पनी या संस्थान को PDF फाइल में अपने ऑनलाइन PF ट्रांसफर आवेदन की सेल्फ अटेस्ट कॉपी जमा करें
  • कम्पनी या संस्थान डिजिटल रूप से PF ट्रांसफर रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देता है
  • अप्रूवल के बाद, PF को वर्तमान कम्पनी के साथ नए खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है
  • एक ट्रैकिंग आईडी भी जेनरेट होती है, जिसका उपयोग ऑनलाइन आवेदन को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है
  • कर्मचारी को ट्रांसफर क्लेम फॉर्म (फॉर्म 13) डाउनलोड करना होगा। कुछ मामलों में, कर्मचारी को EPF ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कम्पनी को यह फॉर्म जमा करना होगा

EPF ट्रांसफर के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • री-वाइज़्ड फॉर्म 13
  • वैलिड पहचान प्रमाण (पैन, आधार या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • UAN
  • वर्तमान कम्पनी या संस्थान की जानकारी
  • स्टैबलिशमेंट नम्बर
  • अकाउंट नम्बर
  • सैलरी अकाउंट की जानकारी
  • पुराना और वर्तमान PF अकाउंट की जानकारी
  • EPF ट्रांसफर के लिए आवश्यक फॉर्म

यह भी पढ़ें: EPFO: PF खाताधारकों के खाते में जल्द आएगा पैसा! मिस्ड कॉल देकर जानें अपना बैलेंस

PF ट्रांसफर के लिए आवेदन करने से पहले, कर्मचारियों निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए 

  • आप UAN पोर्टल पर एक्टिव हैं
  • आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए 
  • बैंक खाता UAN से लिंक होना चाहिए
  • UAN के लिए KYC वैरीफाई होनी चाहिए 
  • दोनों कम्पनी या संस्थान (पिछले और वर्तमान) ने अधिकृत डिजिटल हस्ताक्षर रजिस्टर किए हैं
  • दोनों रोजगार (पिछले और वर्तमान) के PF नंबर EPFO डेटाबेस में सेव होने चाहिए।
  • PF के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए UAN की आवश्यकता
  • अलग-अलग कम्पनी या संस्थान एक व्यक्ति को अलग-अलग यूज़र आईडी प्रदान करते हैं । UAN या यूनिवर्सल अकाउंट नंबर उन अलग अलग PF अकाउंट आईडी को आपस में लिंक करते हैं ।

पैसा ट्रांसफर करते समय इस बात का रखें ध्यान

अगर आप पीएफ से पैसा ट्रांसफर करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले खाताधारक के पास यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिवेट करना होगा। इसके अलावा खाताधारक के बैंक खाते का नंबर, आधार नंबर और बाकी की सारी डिटेल सही और उचित होनी चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here