यूपी और राजस्थान के बाद अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। गुरुवार से रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। इसके साथ संबंधित राज्यों की बसें भी उत्तराखंड आ सकेंगी।रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन, पेप्सू सड़क परिवहन निगम पटियाला पंजाब, हरियाणा राज्य परिवहन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अपने राज्य में अंतर्राज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है।

उत्तराखंड सरकार पहले ही सभी राज्यों में 100 बसें चलाने की अनुमति दे चुकी है। अभी सिर्फ यूपी और राजस्थान में बसें चल पा रही थी। अब हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद इन राज्यों से संबंधित बसें भी शुरू दी जाएंगी। उन्होंने सभी डिपो के एआरएम को आदेश भेजकर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसें चलाने को कहा है। इसके साथ ही कोविड-19 से संबंधित एसओपी का और निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को भी कहा है। उन्होंने पूर्व में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसें चलाने को कहा है। यह भी आदेश दिए हैं कि यदि बसें सरेंडर हैं तो उनको रिलीज करवाकर संचालन करवाएं। 

यह भी पढ़ें : देहरादून-दिल्ली रूट पर आठ महीने बाद 15 से चलेगी शताब्दी ट्रेन, कोविड-19 गाइडलाइन का करना होगा पालन 

यहां के लिए शुरू होंगी बस सेवाएं 
हिमाचल- शिमला, धर्मशाला, मनाली, पौंटा।
पंजाब- अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर।
हरियाणा- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला।

इन डिपो से चलेंगी बसें 
देहरादून आईएसबीटी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के डिपो से भी बाहरी राज्यों के लिए बसें चलती हैं। बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here