बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इस दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल किया. इसके बाद से ही नेहा की शादी को लेकर खबरे आ रही हैं. वहीं अब सोशल मीडिय पर नेहा और रोहलप्रीत की शादी का कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है. शादी के कार्ड की तस्वीरों को नेहा कक्कड़ के फैन पेज ने शेयर किया है.

इस कार्ड के अनुसार नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर को पंजाब में शादी करने जा रहे हैं, हालांकि अब तक नेहा या रोहनप्रीत की ओर से ऑफिशियली किसी भी तरह का वेडिंग कार्ड शेयर नहीं किया गया है, ऐसे में यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि यह कार्ड कितना रियल है या कितना एडिटेड. अब ये वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है.

खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ की शादी में उनके परिवार वाले ऋषिकेश से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचेंगे और इस गंगाजल से मेहंदी में नेहा को स्नान कराया जाएगा. इसके साथ ही केदारनाथ की पूजा अर्चना करके एक माला मंगवाई गई है जो उनके होने वाले पति को उपहार स्वरूप दी जाएगी.

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उनकी दो फोटो का एक कोलाज नज़र आ रहा हैं. एक तस्वीर में नेहा काफी बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो लाल रंग का सूट पहने और दुपट्टा सिर पर ओढे नज़र आ रही हैं. वहीं इन दोनों ही फोटो के ऊपर नेहा ने टैग भी दिया है. बोल्ड अंदाज़ वाली तस्वीर पर उन्होंने Neha in Mayka और सूट वाली तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा है – Neha in Sasural. जैसे ही नेहा ने ये पोस्ट शेयर की तो इसे वायरल होते देर ना लगी.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here