ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव और उप-चुनावों की तारीखें पास आती जा रही हैं राजनीतिक हमले एक दूसरे पर और तेज होते जा रहे हैं। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जवाबी पलटवार करते हुए उन्हें चुनौती दी डाली।
ओवैसी ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हैं कि 24 घंटे के अंदर अगर सच्चे योगी हैं तो वे एआईएमआईएम चीफ के बारे में इस बात को साबित करें कि वह पाकिस्तान का समर्थक हैं। ओवैसी ने आगे कहा- क्या वह ये नहीं जानते हैं कि मैं पाकिस्तान गया और वहां पर भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात की?
उन्होंने कहा कि योगी में ये हिम्मत नहीं है कि हाथरस में पीड़िता को परिवार के सामने अंतिम संस्कार कराते। उन्होंने कहा कि योगी को हिम्मत नहीं है कि वे हाथरस जाएं। ओवैसी ने आगे कहा कि चुनाव बिहार का हो रहा है और ये पाकिस्तान का नाम ले रहे हैं क्योंकि बौखलाहट का शिकार हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: PM की रैली को सफल बनाने में जुटी BJP, तीन दर्जन नेताओं को मिला जिम्मा
I challenge Yogi Adityanath to show proof in 24 hours if he is a true yogi. This shows his frustration. Doesn’t he know that I went to Pakistan & talked about Indian democracy?: AIMIM chief Asaduddin Owaisi on the UP CM’s remark that Owaisi & Rahul Gandhi praise Pakistan pic.twitter.com/nkGc0A4vvI
— ANI (@ANI) October 21, 2020
योगी ने किया था ओवैसी पर हमला
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार करने बुधवार को बिहार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एआईएमआईएम चीफ समेत अन्य विपक्षियों पर निशाना साधा। योगी ने बिहार के जमुई में हुई रैली में कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने का सबसे ज्यादा दर्द राहुल गांधी और ओवैसी को हो रहा है। राजद के 10 लाख नौकरी देने के चुनावी वादे को बिहार के युवाओं के साथ मजाक बताते हुए योगी ने कहा कि नौकरी देने की बात वो लोग कर रहे हैं, जिन्होंने 15 साल गरीबों का राशन तो खाया ही जानवरों का चारा भी खा गए। योगी ने बिहार के लोगों को कोरोना के बाद अयोध्या आने और राम लला के दर्शन का न्योता भी दिया।
सीएम योगी ने बुधवार को जमुई, तरारी (भोजपुर) और पालीगंज (पटना) विधान सभा क्षेत्र में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में जन सभाएं कीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह का प्रचार करने वह जमुई में रैली के मंच पर पहुंचे तो उत्साहित भीड़ ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जबरदस्त स्वागत किया। योगी ने जनसभा की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा देश के नाम दिए गए संदेश की चर्चा से की। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए कहा कि जब तक दवाई नहीं तब ढिलाई नहीं के मूल मंत्र को अपनाएं।
ये भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने से सबसे ज्यादा परेशान राहुल और ओवैसी: CM योगी







