Bigg Boss 14 के घर में शहजाद ने कंटेस्टेंट के रुप में एंट्री ली थी. शहजाद घर जैसे ही घर रे अंदर अपनी गेम को खेलने के लिए आगे आए तभी सभी कंटेस्टेंट ने मिल कर उनको घर से बेघर कर दिया और वो उस वक्त काफी निराश भी हुए. हाल ही में शहजाद का नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘होल्ड माय हैंड.’

गाने को खुद शहजाद ने गाया और स्क्रीन पर वापसी की. गाने को HSR एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. ये गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है. इस गाने ने 3 दिन में 2 मिलियन से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, ‘मैं ये आपको बताना चाहता था कि मैं अपने करीबी और फैंस के साथ कभी कोई संबंध न खोऊं और हर संभव तरीके से उनका मनोरंजन करता रहूं.’

होल्ड माय हैंड का हिस्सा बनने के बारे में बोलते हुए शहजाद ने कहा, ‘मैं होल्ड माय हैंड देखने को ले कर काफी एक्साइटेड हूं. ये एक सुंदर रोमांटिक नंबर है और यह मेरी सिंगिंग की शुरुआत भी है. मेरी मां बिना ट्रेनिंग के अपनी सालों की मेहनत से एक शानदार शास्त्रीय गायिका रही हैं. उनकी गायन की लकीर कुछ ऐसी है जिसे मैंने भी फॉलो किया और निश्चित रूप से प्रयोग करना चाहता था. पंजाबी नंबर के साथ इसे करने का इससे अच्छा तरीका मुझे नहीं दिखा, क्योंकि इस वक्त पंजाब का गीत-संगीत वास्तव में पूरी दुनिया में छाया हुआ है.’





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here