कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ अंशधारकों को दिवाली से पहले तोहफा दे सकता है। आपके पीएफ खाते में ब्याज की पहली किस्त जल्द ट्रांसफर होने वाली है। ईपीएफओ ने कहा था कि वह सदस्यों को वित्त वर्ष 2019-20 के ब्याज को दो किस्तों में देगा। ईपीएफओ को 8.50 फीसदी की दर से पीएफ पर ब्याज देना है और वह पहले किस्त के तहत 8.15 फीसदी का ब्याज देगा। दिसंबर तक 0.35 फीसदी का भुगतान करेगा। ऐसे में ब्याज की पहली किश्त दिवाली से पहले आपके पीएफ खाते में ट्रांसफर हो सकती है।

आइए जानते हैं एक एसएमएस के जरिये कैसे जान सकते हैं पीएफ का बैलेंस..

एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस

1 अगर आपका यूएएन नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO  लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

2 अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन,  बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो। 

3 ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है। 

मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस
1  मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही। 

क्या होता है यूएएन नंबर– ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here